जबलपुर : इसलिए की पूर्व मंत्री की बेटी ने आत्महत्या? पिता ने लगाया ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

जबलपुर : शुक्रवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर में प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता मोती कश्यप की बेटी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद ज़िले में हड़कंप मच गया। अब इस मामलें में बीजेपी नेता मोती कश्यप ने ससुराल वालों की प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
बीजेपी नेता ने कहा कि उनकी बेटी तृप्ति ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।हालांकि, ससुरालवालों का कहना है कि तृप्ति की कोई संतान नही थी, उसकी उदासी की वजह यही थी और इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि तृप्ति की मौत के बाद घटना को लेकर बीजेपी नेता और तृप्ति के ससुराल पक्ष के बीच जमकर विवाद भी हुआ था। दोनो ही परिवारजनो के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई थी जिसे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोकवाया।
फिलहाल, पुलिस इस मामलें की जांच में अभी भी जुटी हुई है।




