शहीद स्मारक की बिजली गुल, लगभग 5 लाख की वसूली बाकी

जबलपुर.शहीद स्मारक ट्रस्ट के ऊपर बिजली का बिल लगभग 5 लाख बाकी है* इस राशि को लेकर विद्युत मंडल ने ट्रस्ट के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार संपर्क साधाl  इसके बावजूद भी ट्रस्ट ने बिल जमा करने में कोई रुचि नहीं दिखाई जिसके चलते *आज शहीद स्मारक की बिजली की लाइन काट दी गई है शहीद स्मारक ट्रस्ट में अंधेरा छाया हुआ है.
शहीद स्मारक में जिला जनसम्पर्क कार्यालय भी है।
जिसमें अफरातफरी मची। जानकारों की मानें तो
कलेक्टर तक बात पहुंच गई है.

Exit mobile version