खोजें

जबलपुर : Corona Vaccine के दोनों टिके लेने के बाद भी वरिष्ठ महिला डॉक्टर पाई गई Positive, मचा हड़कंप

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जबलपुर : Corona Vaccine के दोनों टिके लेने के बाद भी वरिष्ठ महिला डॉक्टर पाई गई Positive, मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस बड़ी तेजी के साथ फैल रहा हैं। शनिवार को प्रदेश में 603 नए पॉजिटिव मरीज मिले थे। इन बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन कभी भी बड़ा फैसला ले सकता हैं। कोरोना के आंकड़े देखें तो एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। इनकी संख्या मात्र 17 दिन में दो गुना हो गई हैं। मध्य प्रदेश में 23 फरवरी को एक्टिव केस 2151 थे, जो 11 मार्च को बढ़ कर 4335 हो गए हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 2906 एक्टिव केस हैं। इसके बाद भोपाल में यह संख्या 1990 हैं। 

हालांकि, कोरोना संकट से उभरने के लिए स्वास्थ्य विभाग और शासन-प्रशासन वैक्सीनेशन पर भी ज़ोर दे रहा हैं। लेकिन इसी बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक खबर सामने आई है जहां एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर कोविड-19 के टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। जिसके बाद जिले में हड़कंप मच गया हैं। मामला जबलपुर के गांधी मेडिकल कॉलेज का हैं। 

कॉलेज के पदाधिकारियों के मुताबिक, डॉक्टर का मानना था कि टीके की दूसरी खुराक लेने के बाद मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं हैं। संभवत: इसी लापरवाही के चलते उन्हें टीके लगाने के बावजूद संक्रमण हुआ हैं। उन्होंने बताया कि 48 वर्षीय डॉक्टर को कोरोना का पहला टीका 16 जनवरी और दूसरा एक मार्च को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को जांच में डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाया गया। फिलहाल ये डॉक्टर क्वारंटीन हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 10 जनवरी को 620 केस मिले थे। इसके बाद कोरोना की रफ्तार लगातार धीमी हो रही थी। लेकिन मार्च में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने लगी हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा केस इंदौर और भोपाल में मिल रहे हैं। 

Exit mobile version