खोजें

जबलपुर :  देखें video पति ने गांव जाने से किया मना और फाड़ दी टिकट, पत्नी ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र के 90 क्वार्टर की घटना

        जबलपुर : देखें video पति ने गांव जाने से किया मना और फाड़ दी टिकट, पत्नी ने खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

  • जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र के 90 क्वार्टर की घटना
  • पड़ोसियों ने घटना की जानकारी दी पुलिस को

 देखें  video – https://fb.watch/2RlWi7GV8_/

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
जबलपुर के विजय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक महिला ने घर में रखी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी जब घर पहुंचे तो महिला की मौत हो चुकी थी पड़ोसियों ने घटना की सूचना विजयनगर थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हासिल जानकारी के मुताबिक संध्या तिवारी  (36) अपने पति नागेश्वर तिवारी एवं बेटे के साथ 90 क्वार्टर में कई सालों से रह रही थी। महिला का पति पहले एक एटीएम में गार्ड की नौकरी करता था। जिसके चलते उसने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक ले रखी थी। कुछ महीनों पहले उसकी गार्ड की नौकरी छूट गई और वह फल का ठेला लगाने लगा।

 

गांव जाने को लेकर घर में चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले संध्या ने गांव जाने के लिए ट्रेन की टिकट कराई थी। लेकिन पति ने उसे गांव जाने से मना कर दिया और टिकट फाड़ दी जिसको लेकर पति और पत्नी के बीच करीब 3 दिनों से झगड़ा चल रहा था । बुधवार की सुबह जब पति ठेला लेकर घर से निकला तो उसके बाद पत्नी ने घर का दरवाजा अंदर से लगा लिया और पेटी में रखी पति की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।


सुसाइड नोट में लिखा पति से थी परेशान अब ना किया जाए किसी को परेशान
पुलिस को घर में महिला का एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि वह पति की पागलपंती से परेशान हो गई थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठा लिया। उसके मरने के बाद परिवार और पति को परेशान ना किया जाए।

Exit mobile version