
जबलपुर : क्रेशर बस्ती में युवक की पत्थर पटक कर निर्मम हत्या
- हत्यारों ने गले सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से किए वार
- तिलवारा थाना क्षेत्र में बुधवार की घटना
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
अपराधियों को जबलपुर में अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया। पिछले 24 घंटे की बात करें तो जबलपुर में दो हत्याएं हो चुकी है। जिसको लेकर शहर की कानून व्यवस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है। ताजा मामला तिलवारा थाना क्षेत्र का है जहां बीती रात हत्यारों ने एक युवक की पत्थर पटक कर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घर से 50 मीटर दूर खून से लथपथ हालत में मिला युवक
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक तिलवारा क्रेशर बस्ती में रहने वाला अजय बैरागी कारपेंटर का काम करता था। पिता सरवन दास बैरागी घर में ही किराने की दुकान चलाते थे। पिता के मुताबिक बेटा सुबह काम पर चला गया रात करीब 8:30 बजे जब वह काम से लौटा और घर में टिफिन रखकर दोस्तों के साथ निकल गया। रात करीब 10:30 बजे के लगभग 2 लोग उसके घर दौड़कर आए और बोले कि अजय खून से लथपथ पड़ा है। घायल हालत में पिता सरवन उसे ऑटो से लेकर मेडिकल पहुंचा लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
घटनास्थल पर मिला पुलिस को खून से सना पत्थर और चाकू नुमा धारदार हथियार
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को एक खून से सना पत्थर और एक चाकू नुमा धारदार हथियार मिला है मौके पर ऐसे फल की टीम पहुंची अजय के सिर पर धारदार हथियार से और सिर व चेहरे पर पत्थर से वार कर हत्या की गई।
हत्यारे आसपास के ही रहने वाले और अजय को जानते थे
पुलिस ने अजय का मोबाइल जप्त कर लिया है। घर से 50 मीटर दूर अजय की हत्या कर दी गई बावजूद किसी ने हत्यारे को नहीं देखा। यह पुलिस की समझ से परे है। पुलिस का कहना है कि मारपीट हुई होगी तो शोर शराबा और ठीक तो निकली होगी फिर भी किसी ने कुछ सुना नहीं और ना ही देखा यह कैसे संभव है। टीआई तिलवारा सतीश पटेल के मुताबिक हत्यारे क्रेशर बस्ती के ही हो सकते हैं और ज्यादा उम्मीद है कि वह अजय को करीब से जानने वाले ही हैं।