जबलपुर : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका युवकों को, बैग खोला तो रह गई दंग क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका युवकों को, बैग खोला तो रह गई दंग
महाराष्ट्र के दो, जबलपुर के एक युवक से पुलिस ने पकड़े 17 लाख 76 हजार 900 रूपए
हवाला के कारोबार की आशंका, महाराजपुर रिछाई मोड़ के पास रात में चल रही थी चेकिंग
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के साथ साथ जबलपुर से हवाला के जरिए रुपया एक राज्य से दूसरे राज्य में भेजा जा रहा है। अधारताल पुलिस शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के बैग से भारी मात्रा में रुपए बरामद किए हैं। पुलिस का ऐसा अनुमान है कि यह पैसा हवाला के जरिए भेजा जा रहा था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवकों में दो महाराष्ट्र के पुणे और एक जबलपुर का रहने वाला है।
यह है पूरा मामला : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अगम जैन (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल अशोक तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी अधारताल महेन्द्र मिश्रा की टीम द्वारा शुक्रवार रात्रि लगभग 1 बजे रिछाई मोड महाराजपुर पर चेैकिंग चल रही थी। चैेकिंग के दौरान मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 के पी 0258 को रोका गया। मोटर सायकिल सवार तीनों ने पूछताछ पर अपने नाम (1) जितेन्द्र सिंह उर्फ बंग्गा (2) राजेश भसीन उर्फ पप्पू पंजाबी (3) इन्द्रपाल सिंह बताया। एक युवक के पास मिले बैग की तलाशी लेने पर बैग में 17 लाख 76 हजार 900 रूपये रखे मिले। युवकों रूपयों के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पाये।
जप्त रूपयों क़े नहीं मिले कोई दस्तावेज, इनकम टेक्स को सौंपा मामला

सघन पूछताछ पर जितेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि वह उक्त रूपये अपनी साली बाला सिंह के चोरी कर के लाया है , जो कि रूपये लेकर उसके घर आई थी । जप्तशुदा रूपयों के संबंध मे कोई दस्तावेज प्राप्त न होने पर जप्त रूपये एवं जितेन्द्र सिंह, राजेश भसीन एवं इंद्रपाल सिंहको अग्रिम कार्यवाही हेतु इनकम टैक्स विभाग को मय डायरी के सुपुर्द किया गया। इस पूरी कार्यवाई में पदस्थ उनि. महेन्द्र मिश्रा, उनि सुरेन्द्र सिंह (थाना पनागर) ,पीएसआई महेन्द्र जयसवाल, प्रधान आरक्षक मनोज गोस्वामी, आरक्षक सुनील दुबे, संजय दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही ।




