जबलपुर : कोरोना से एक और मौत, 117 नए पॉजिटिव आए, 840 एक्टिव केस

जबलपुर – कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर मंगलवार को 80 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया हैं। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान 117 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। आज डिस्चार्ज हुये 80 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 2547 हो गई हैं। 

जबकि बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 117 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3456 पहुँच गई हैं।। बीते चौबीस घण्टे में मिली एक व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 69 व्यक्तियों की मृत्यु हुई हैं। 

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब हो गये 840 हैं। मंगलवार की शाम 6 बजे तक 1381 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं। वही 2146 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं। जबलपुर में अब तक कुल 58132 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।

Exit mobile version