जबलपुर : पुलिस चौकी से डेढ़ सौ मीटर दूर धारदार हथियार से मां बेटे की नृशंस हत्या देखें video

जबलपुर : पुलिस चौकी से डेढ़ सौ मीटर दूर धारदार हथियार से मां बेटे की नृशंस हत्या देखें video

          देखें video –https://www.facebook.com/watch/?v=1510143046040738

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बेलखाड़ू चौकी से सिर्फ डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने मां और बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी कौन है अभी तक इसका पता नहीं चल सका है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।


  पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक पड़ाव बस्ती में रहने वाले गेंदा बाई (50) और उसके बेटे मुन्ना चौबे (62) की अज्ञात आरोपियों ने बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। सुबह दोनों के शव घर में मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी डाग स्क्वायड सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी। हमलावर कौन है फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।


घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल : चौकी से सिर्फ डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर हुए इस डबल मर्डर की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक यह भी बात सामने आ रही है कि गांजा तस्करी को लेकर मां बेटे की हत्या की गई है।

Exit mobile version