जबलपुर :- ट्रक की चपेट में आई महिला, गंवा दिए दोनों पैर

जबलपुर से अजय पिंटू शुक्ला की रिपोर्ट :- आज सुबह बलदेव बाग में दूध लेने जा रही महिला को ट्रक ने चपेट में ले लिया. इस घटना में महिला के दोनों पैर कट कर अलग हो गए हैं. और काफी चोट आई है, हालत को देखते हुए महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है. जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है. घायल महिला की हालत देख के एंबुलेंस वाले भाग खड़े हुए थे.घटना इतनी बुरी हुई कि दोनों एंबुलेंस आने के बाद ही घटनास्थल से वापस चली गई बाद में महिला के परिवार की अपने हाथ से महिला को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया घायल महिला शांति चौधरी है वह अपने पति के साथ सब्जी बेचने का काम करती है. इस घटना से इलाके के रहने वाले मौके पर पहुंच गए थे.

Exit mobile version