जबलपुर न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांड : सीनियर मैनेजर भी गिरफ्तार, 3 आरोपी अभी भी फरार

जबलपुर : जबलपुर एसपी ने न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने की घटना के बाद अस्पताल के तीन फरार संचालकों समेत एक मैनेजर पर 10- 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। ये इनाम डॉक्टर सुरेश पटेल, डॉक्टर सचिन पटेल और डॉक्टर निशिन्त गुप्ता समेत मैनेजर विपिन पांडे के विरुद्ध घोषित किया गया।

इनाम घोषित होने के बाद आरोपी सीनियर मैनेजर विपिन पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, विपिन पांडे को पुलिस ने त्रिमूर्ति नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया है।घटना के बाद से ही वह फरार हो गया था। अभी भी तीन आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं।

मालूम हो कि बीती सोमवार को जबलपुर में “न्यू लाइफ हॉस्पिटल” में हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के जिम्मेदार सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले पर पुलिस ने हॉस्पिटल के मैनेजर राम सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे आरोपी हॉस्पिटल संचालक डॉ संतोष सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसी बीच शनिवार को सीनियर मैनेजर विपिन पांडे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यानी अब तक इस मामले पर अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

जानकारी के मुताबिक सभी हॉस्पिटल संचालक घटना के बाद से ही गायब हैं। अब तक किसी ने भी संपर्क नहीं किया है। बता दे कि अस्पताल के कुल 4 डायरेक्टर हैं। अग्निकांड होते ही चारों डॉक्टर फरार हो गए थे।

Exit mobile version