“जबलपुर न्यू लाइफ हॉस्पिटल अग्निकांड” : फरार आरोपी संचालक डॉ संतोष सोनी गिरफ़्तार

जबलपुर : हालही में मध्यप्रदेश के जबलपुर में “न्यू लाइफ हॉस्पिटल” में हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के जिम्मेदार सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले पर पुलिस ने हॉस्पिटल के मैनेजर राम सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी हॉस्पिटल संचालक डॉ संतोष सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे कि अस्पताल के कुल 4 डायरेक्टर हैं। अग्निकांड होते ही चारों डॉक्टर फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस ने डॉक्टर संतोष सोनी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनकी गिरफ़्तारी जबलपुर जिले के बाहर से की है।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फरार हो चुके हैं पूछताछ और जांच पड़ताल में डॉक्टर संतोष सोनी की लोकेशन ट्रैक हुई। उसके बाद पुलिस ने डॉक्टर संतोष सोनी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर अब तक 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। जानकारी के मुताबिक सभी हॉस्पिटल संचालक घटना के बाद से ही गायब हैं. अब तक किसी ने भी संपर्क नहीं किया है। ऐसे में अगर आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनके खिलाफ इनाम भी घोषित किया जाएगा।
वहीं, RTI से मिले दस्तावेज में इस बात की पुष्टि हुई है की भवन अस्पताल संचालित करने लायक नहीं था, बावजूद इसके यहां अस्पताल खोलने की इजाज़त दी गई। अस्पताल के दस्तावेजों से पता चलता है कि यहां भारी प्रशासनिक अनियमितता थीं। अनफिट बिल्डिंग में अस्पताल चलाया जा रहा था। उसमें एंट्री और एग्जिट गेट एक ही था।




