जबलपुर न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांड : फरार आरोपी डॉक्टर्स और एक मैनेजर पर 10-10 हज़ार का इनाम घोषित

जबलपुर : हालही में मध्यप्रदेश के जबलपुर में “न्यू लाइफ हॉस्पिटल” में हुए अग्निकांड में 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के जिम्मेदार सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले पर पुलिस ने हॉस्पिटल के मैनेजर राम सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी हॉस्पिटल संचालक डॉ संतोष सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

यानी अब तक इस मामले पर अब तक 2 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चार आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। जानकारी के मुताबिक सभी हॉस्पिटल संचालक घटना के बाद से ही गायब हैं। अब तक किसी ने भी संपर्क नहीं किया है। बता दे कि अस्पताल के कुल 4 डायरेक्टर हैं। अग्निकांड होते ही चारों डॉक्टर फरार हो गए थे।

वहीं, अब जबलपुर एसपी ने न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने के बाद अस्पताल के तीन फरार संचालकों समेत एक मैनेजर पर 10- 10 हजार रपये का इनाम घोषित कर दिया है। ये इनाम डॉक्टर सुरेश पटेल, डॉक्टर सचिन पटेल और डॉक्टर निशिन्त गुप्ता समेत मैनेजर विपिन पांडे के विरुद्ध घोषित किया गया।

मालूम हो कि मामला दर्ज किए जाने के बाद से लगातार पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

इससे पहले RTI से मिले दस्तावेज में इस बात की पुष्टि हुई है की भवन अस्पताल संचालित करने लायक नहीं था, बावजूद इसके यहां अस्पताल खोलने की इजाज़त दी गई। अस्पताल के दस्तावेजों से पता चलता है कि यहां भारी प्रशासनिक अनियमितता थीं। अनफिट बिल्डिंग में अस्पताल चलाया जा रहा था। उसमें एंट्री और एग्जिट गेट एक ही था।

Exit mobile version