
जबलपुर : माँ नर्मदा गौ सत्याग्रह के 108 दिन पूर्ण होने पर अरिहंत पैलेस में हुई महत्वपूर्ण बैठक,समर्थ सदगुरु
- माँ नर्मदा गौ सत्याग्रह के 108 दिन पूर्ण होने पर अरिहंत पैलेस में हुई महत्वपूर्ण बैठक
- माँ नर्मदा और गौ संरक्षण के लिये समर्थ सदगुरु श्री भैयाजी सरकार अन्न आहार त्यागकर कर रहे सत्याग्रह
- 18 फरवरी नर्मदा जयन्ती पर हजारों की संख्या में कैलाशधाम से सिद्ध घाट तक सत्याग्रह पद यात्रा का आह्वान
- जबलपुर की मुख्य सामाजिक,धार्मिक संस्थाएं समितियां हुईं शामिल
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
जबलपुर , समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार के अन्न आहार का परित्याग कर माँ नर्मदा और गौ माता के संरक्षण के लिये 108 दिन पूरे होने पर नर्मदा मिशन व अनेक सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं समितियों ने अरिहंत पैलेस में महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में शासन प्रशासन द्वारा सन्त भैयाजी सरकार के अन्न परित्याग के 108 दिन पूर्ण हो जाने पर भी उदासीन बने रहने पर रोष व्यक्त किया गया । नर्मदा जयन्ती 18 फरवरी को शिवपुत्री माँ नर्मदा की रक्षा के लिये समाज व शासन प्रशासन को जगाने के उद्देश्य से संस्कार काँवड यात्रा की तरह ही विशाल जनसमूह के साथ कैलाश धाम से सिद्ध घाट सत्याग्रह पद यात्रा का आह्वान किया गया।
समर्थ सद्गुरु भैयाजी सरकार ने सभी नर्मदा भक्तों से जाति पाति, पंथ संप्रदाय, राजनैतिक दलों से ऊपर उठकर जीवनदायिनी माँ नर्मदा और गौ माता के संरक्षण के लिये एक साथ आने का आह्वान किया।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मई 2019 और जुलाई 2019 में दिये गये स्पष्ट आदेशों के बावजूद नर्मदा नदी के उच्च बाढ़ स्तर ( एच एफ एल) से 300 मी में लगातार हो रहे अवैध , निर्माण और उस प्रशासन द्वारा अनदेखी किये जाने के कारण भैयाजी ने अन्न त्याग कर 17 अक्टूबर 2020 से अन्न आहार का परित्याग कर सत्याग्रह प्रारंभ कर रखा है।
माँ नर्मदा के संरक्षण पर हो रही लापरवाही और सन्त भैयाजी सरकार के अन्न त्यागने के बावजूद कोई कार्यवाही न होने से जबलपुर ही नहीं
अमरकंटक, मंडला, डिंडोरी , नरसिंहपुर, होशंगाबाद , हरदा, पाटन ,पातालकोट , छिंदवाड़ा, सिवनी आदि स्थलों व सम्पूर्ण नर्मदा पथ पर नर्मदा गौ भक्त अत्यन्त आवेशित हैं ।
बैठक में मुख्य रूप से भारत सिंह यादव, निलेश रावल, विशाल तिवारी, शिव यादव, कमलेश सिंह, गौरैया यादव, रविन्द्र कुशवाहा, राजीव पटेल,
राम रतन यादव, धर्मेंद्र ,रामकुमार , मुकेश श्रीवस्तव ,मनोज लोधी, रुकमणी गोटिया, राजू यादव, रविकरण साहू, राजेन्द्र मिश्रा,
गोपाल पटेल, दीना ठाकुर,प्रेम सिंह, वृंदावन वर्मा, नंदकुमार कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा,
रामभजन कुशवाहा, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।