सभी खबरें

जबलपुर:- कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी धड़ल्ले से बिक रही है शराब, पीछे की खिड़की से सुरा प्रेमी खरीद रहे शराब

जबलपुर:- कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी धड़ल्ले से बिक रही है शराब, पीछे की खिड़की से सुरा प्रेमी खरीद रहे शराब

 

जबलपुर :- मध्यप्रदेश में कोरोना महामारी चरम पर पहुंच रही है. जिसे देखते हुए पूरे मध्यप्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है. जरूरी सेवाएं सिर्फ चालू की गई है. इसी बीच जबलपुर से शराब माफियाओं की मनमर्जी सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सुरा प्रेमी पीछे की खिड़की से शराब की दुकानों से शराब खरीद रहे हैं.

पुलिस और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए बाकायदा दुकान के सामने का शटर बंद रखा जाता है. लेकिन दुकान के अंदर कर्मचारी मौजूद रहते हैं. माढ़ोताल स्थित अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान दोनों ही लॉक डाउन में भी गुलजार हैं. पुलिस की नाक के नीचे धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है. जो वीडियो वायरल हुआ है वह वीडियो मढोताल का है.

माढ़ोताल का वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी रीना पांडे स्टाफ को लेकर शराब दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचीं, लेकिन तब तक वहां के ग्राहक और शराब बेचने वाले भाग चुके थे. इन तस्वीरों को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि चप्पे चप्पे पर नजर रखने का दावा करने वाली पुलिस की आंखों के सामने ही लॉक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा है.

 

 एक तरफ जहां मध्यप्रदेश में अगर कोई दुकाने अपने समय से थोड़े देर तक और खुली रह जाती है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जाती है पर यह शराब की दुकानें सरकार और प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button