जबलपुर: शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद ,3 लोगों ने मिलकर युवक को चाकूओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

जबलपुर: शराब पार्टी के दौरान मामूली विवाद ,3 लोगों ने मिलकर युवक को चाकूओं से गोदकर उतारा मौत के घाट
- जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में बीती रात की वारदात
- मानेगांव में सरकारी स्कूल में चल रही थी शराब पार्टी
- अज्ञात आरोपियों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज़
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
शराब, ड्रग्स और तमाम नशों को लेकर युवाओ में इसका बुरा असर पड़ रहा है। जो वाक़ई समाज के लिए चिंता का विषय है । भारत का मीडिया जिस तरह बॉलीवुड और नशे के प्रचार -प्रसार में लगा हुआ है वह भी पत्रकारिता को काला साबित करने में जुट गया है। पार्टियों में नशे में लिप्त होते ही अपराध शुरू हो जाते है ,मर्डर ,बलात्कार और न जाने क्या -क्या रोज़ नए मामले सामने आते है। हमारी आने वाली पीढ़ियों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ने वाला है।
क्या है पूरा मामला ?
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मानेगांव के सरकारी स्कूल में शराब पार्टी चल रही थी जहा युवक अपने साथियों के बीच शराब पी रहा था। इसी बीच अमित नाम के युवक 3 अन्य युवकों से किसी बात को लेकर हो गया .विवाद इतना बढ़ा कि तीनो युवको ने मिलकर युवक की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी। मृतक का नाम अमित सरयाम है। जो कि गढ़ा का रहने वाला था।इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची रांझी थाना पुलिस ने शुरुआती दौर में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही जानकारी के मुताबिक जो लोग अमित के साथ बैठकर शराब पी रहे थे उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि गढ़ा का रहने वाला अमित अक्सर अपने बुआ के बेटे अमन ठाकुर जो कि रामपुर में रहता था। उसके साथ शराब पार्टी करने मानेगांव अपने मामा के यहां अक्सर आया करता था। बीती रात भी मृतक और उसके रिश्तेदारों के साथ ही सरकारी स्कूल के अंदर बैठकर शराब पी । उसी दौरान विवाद में चाकूबाजी हुई है, जिसमे अमित की मौत हो गई।
सरकारी स्कूल में शराब पार्टी, पुलिस की गश्त में सवाल
मानेगांव शासकीय स्कूल में देर रात लोगों का जमावडा,दूकाने खुली रहना,सरकारी स्कूल के भीतर शराब पीना आम हो गया था। वही पुलिस की गश्त न होने से भी अपराधियो के हौसले बढ़ गए थे। लिहाजा ये घटना सामने आई जिसका की काफी पहले से ही अंदेशा लगाया जा रहा था। बहरहाल रांझी पुलिस तीनो संदेहियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने संदेहियों को लिया हिरासत में
वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने घायल हालत में अमित को रांझी शासकीय अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। इधर सूचना के बाद मानेगांव पहुंची रांझी थाना पुलिस ने शुरुआती जांच कर साथ मे शराब पीने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले ली है जो कि मृतक के रिश्तेदार ही लगते है।




