सभी खबरें

जबलपुर : झाड़ियों के पीछे मिली थी किशोर की लाश, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

जबलपुर : झाड़ियों के पीछे मिली थी किशोर की लाश, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया चक्का जाम

  • आक्रोशित परिजनों का आरोप पुलिस की लापरवाही के चलते हुई उनके बेटे की हत्या
  •  पुलिस छुपा रही अपनी नाकामी अभी तक नहीं हुई आरोपियों की गिरफ्तारी

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
लॉर्डगंज थाना अंतर्गत रवि नगर में रहने वाले नौवीं कक्षा के किशोर की लाश गुरुवार को झाड़ियों के पीछे मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। किशोर के पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजन अपने बेटे की लाश आगा चौक चौक पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस की विफलता के कारण ही उनके बेटे की हत्या हुई। 

ये है पूरा मामला ….
 विजयनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत 16 वर्षीय मासूम किशोर जो नवमी कक्षा का छात्र था उसकी खून से लथपथ लाश मिली। लड़के की पहचान लार्डगंज क्षेत्र निवासी के तौर पर हुई। किशोर बुधवार रात आठ बजे मां से बोल कर निकला था कि खाना निकाल कर रखो, पांच मिनट में आता हूं। तब से वह गायब था। लार्डगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। 22 घंटे बाद उसकी रक्तरंजित लाश स्कीम नंबर 41 में रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में मिली। उसके गले, पीठ, चेहरे पर चाकू के घाव थे। हत्या की खबर मिलते ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा और एफएसएल टीम भी पहुंची थी। एसपी ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

 शहर में बढ़ रहे अपराध,पुलिस की नहीं लगाम…… 
शहर में बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ किशोर के परिजनों ने पुलिस पर जमकर निशाना साधा। लगातार बढ़ रहे अपराध पर लगाम नहीं लगने और अपराधियों के ना पकड़े जाने से उनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यही कारण है कि जबलपुर में अपराध फल फूल रहा है।

हत्यारों की जल्द से जल्द हो गिरफ्तारी …….
 प्रदर्शन के दौरान विधायक विनय सक्सेना भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और मृतक किशोर के परिजनों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया पुलिस ने कहा कि वह आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button