जबलपुर : बॉल चालू बॉल, IPL सट्टा खिलाते हुये पंचवटी होटल में 6 सटोरिए गिरफ्तार,18000 रूपये,25 मोबाईल, TV सैटअप बाॅक्स जप्त

जबलपुर : बॉल चालू बॉल, IPL सट्टा खिलाते हुये पंचवटी होटल में 6 सटोरिए गिरफ्तार,18000 रूपये,25 मोबाईल, TV सैटअप बाॅक्स जप्त
- जबलपुर SP बहुगुणा की सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश : IPL क्रिकेट मैच के सट्टेबाजी पर करे धरपकड़ युवा हो रहे बर्बाद। ..
- आई.पी.एल. क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 06 सटोरिए गिरफ्तार , नगदी 18 हजार 300 रूपये, 25 मोबाईल, टीव्ही, सैटअप बाॅक्स जप्त
- भेड़ाघाट पंचवटी होटल के कमरा नम्बर 302 में चल रहा था लम्बा सट्टा ,मुम्बई और कोलकाता के मैच को लेकर चल रही थी लाइन
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाने वाला आईपीएल (Indian Premier League) अब अपनी पहचान सट्टे को लेकर मोहताज़ है। अभी तक हर साल आईपीएल भारत मे होता था लेकिन इस बार कोरोना को लेकर ख़ासा दुबई में पूरी व्यवस्था के साथ सभी टीमों के मैच चल रहें है।आईपीएल का मार्केट बहुत बड़ा है चाहें व्यापार हो या फिक्सिंग या सट्टेबाजी सभी आपकी सोच से भी ज्यादा हावी है। जानकारों की माने तो इससे विदेशों में भारत का करोडों अरबों का पैसा विदेश जाता है।इनका नेटवर्क इतना तगड़ा हो चला है कि अब यह आईपीएल सट्टेबाजी का नशा भारत के कोने-कोने ,गली-गली ,हर शहर ,हर मोहल्ले में नेटवर्किंग जमा चुका है। अब लोग आईपीएल को क्रिकेट की निगाहों से देखना बंद कर चुके है सब अपने पैसे वाली टीम को सपोर्ट करतें नज़र आते है।

IPL सट्टेबाजी : हर साल सट्टेबाजी करतें युवा पकड़े जाते है लेकिन इसमें क्या युवाओं की ग़लती है???? नहीं क्योंकि ये नशा भारत में विदेशी ताकतों द्वारा लाया गया है बिल्कुल ठीक वैसे ही जैसे कोरोना लाया गया था क्योंकि अब हर युवा अपने मित्रों से जब इसके फायदे की चर्चा करता है तो लड़के असानी से राजी हो जाते है क्योंकि इसमें पैसा का लालच दिया जाता है औऱ युवा वैसे भी बेरोजगार है ,युवा पैसे कमाने के लिए शॉर्टकट ही तलाश रहें है औऱ जिनका फ़ायदा सटोरी जमकर उठा लेते है।
क्या है पूरा मामला ??
दरअसल जबलपुर क्राईम ब्रांच को विश्सनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पंचवटी होटल इन के कमरा नम्बर 302 में गोटेगांव से आये 05 व्यक्ति तथा होटल का मालिक संजय सिंह ठाकुर कमरे में लगी हुयी TV पर चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच के रन तथा खिलाड़ियों के आउट होने तथा बाॅल पर चौके एव छक्के लगाने पर रूपयों का दाव लगवाकर सट्टां खिला रहे हैं । इसके साथ सेशन हार -जीत का लम्बा चौड़ा हिसाब-किताब उनके 1 रजिस्टर जिसमें क्रिकेट मैच पर लगाये गये सट्टे का दिनांक 19, 20, 21, 22, 23/9/2020 का हिसाब लिखा है एवं 2 सट्टे के हिसाब के पेज जप्त करते हुये होटल पंचवटी इन में आने जाने वाले यात्रियों की आमद रवानगी संबंधी रजिस्टर चैक किया गया जिसमे कमरा नम्बर 302 मिले 5 आरोपी जो गोटेगांव के निवासी हैं का कोई भी एंट्री नहीं होना पाया गया ।
जब पुलिस ने मारी ने दबिश : तो युवक रह गए दंग
पंचवटी इन के कमरा नम्बर 302 में दबिश दी गयी, कमरे में 6 लोग उपस्थित मिले, सभी ने नाम पता पूछने पर अपने नाम संजय सिंह उर्फ संजु सिह ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी पंचवटी , माधव पटैल निवासी बरौदा थाना गोटेगांव जिला नरसिहपुर, नीलेश उर्फ नीलू पटैल उम्र 23 वर्ष निवासी पटैल वार्ड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर, अमिष तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी गोटेगांव खेड़ा परमहंसी रोड थाना गोटेगाव जिला नरसिंहपुर , अज्जू उर्फ भरत पटैल उम्र 26 वर्ष निवासी ठाकुर बाबा वार्ड गोटेगांव जिला नरसिंहपुर , रंजीत पटैल उम्र 24 वर्ष निवासी कामथ वार्ड गोटेगाव जिला नरसिहपुर।
खिला रहे थे सेशन हार -जीत और चौके -छक्के ,हर गेंद पर पैसा

सटोरी ने बताया कि वे जो कमरे में लगी टीव्ही पर चल रहे मुम्बई इंडियंस विरूद्ध कोलकाता नाईट रायडर्स के मैच में कोलकाता नाईटराइडर के खिलाड़ियों द्वारा की जा रही बैटिंग पर बन रहे रन तथा खिलाड़ियों के आउट होने तथा बाॅल पर चौके एवं छक्के लगने का रूपयों का दाव लगवाकर सट्टा खिलवाते हुये मिले। पूछताछ करने पर सभी के द्वारा क्रिकेट मैच मे फोन पर सट्टा खिलाना स्वीकार्य किया । सभी के कब्जे से अलग अलग कम्पनियों के कुल 25 मोबाइल, एक टीव्ही मय सेटअप बाक्स तथा 02 रिमोट, और लाखो का नकदी और हिसाब -किताब पाया गया।
आदेश के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक अपराध गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी रवि सिंह चैहान के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी भेड़ाघाट परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक पूजा पाण्डे के नेतृत्व में थाना भेडाघाट पुलिस एंव क्राईम ब्रांच की गठित टीम को क्रिकेट का सट्टा लिखते हुये 6 आरोपियेां को रंगे हाथ पकडने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
उल्लेखनीय भूमिका- क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 6 आरोपियों को रंगे हाथ पकडने में थाना भेडाघाट के उप निरीक्षक आर.एस. उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक रामाशीष यादव, आरक्षक छन्नू लाल तेकाम, रूपेश तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक गोपाल विश्वकर्मा, बलराम पाण्डे, नितिन मिश्रा, अतुल गर्ग, अमित दुबे, शैलेन्द्र कौरव, महेश बालकिशन की सराहनीय भूमिका रही।


.jpg)

