जबलपुर : जेडीए का फर्जी अध्यक्ष गिरफ्तार, खुद बना लिए थे आदेश के कूटनीतिक दस्तावेज

  जबलपुर : जेडीए का फरार फर्जी अध्यक्ष गिरफ्तार, खुद बना लिए थे आदेश के कूटनीतिक दस्तावेज

द लोकनीति डेस्क जबलपुर
 जबलपुर विकास प्राधिकरण के फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को अध्यक्ष बनाने वाले फरार आरोपी को जबलपुर पुलिस ने सोमवार को बरगी से दबोच लिया। आरोपी अब्दुल महमूद रंगरेज के खिलाफ ओमती पुलिस ने जुलाई माह में धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज किया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। 
 यह है पूरा मामला 
ओमती थाने में जबलपुर विकास प्राधिकरण द्वारा एक लिखित शिकायत मिली थी कि अब्दुल महमूद रंगरेज निवासी सराफा फूटाताल जबलपुर के द्वारा मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग वल्लभ भवन भोपाल का 22 फरवरी का आदेश मध्यप्रदेश प्राधिकरण अधिनियम 1961 की धारा 19 की उप धारा 1 (ग) के अनुसार जबलपुर शहर में रिक्त पड़े जेडीए के पद पर नियुक्ति आदेश प्रस्तुत कर कार्यालय में नियुक्ति के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह सब धोखाधड़ी करने की नियत से स्वयं को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त  व्यक्ति को बताने का प्रयास किया गया है।


 जांच में फर्जी निकला आदेश, पुलिस ने दर्ज किया मामला 
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राधिकरण कार्यालय में प्रस्तुत कूटनीतिक दस्तावेज (आदेश) किस आसन से पत्र के माध्यम से जानकारी ली। जिसमें शासन द्वारा 29 जून को सूचित किया गया कि शासन द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। और न ही उक्त व्यक्ति को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।  शासन द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश भी दिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अब्दुल महमूद रंगरेज के द्वारा प्राधिकरण में अध्यक्ष पद प्राप्त करने के लिए कूटनीतिक आदेश प्रस्तुत कर स्वयं को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त व्यक्ति बताते हुए धोखाधड़ी करते पाए जाने पर 27 जुलाई 2020 को धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। अब्दुल महमूद रंगरेज की गिरफ्तारी के लिए फूटा ताल में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया।
 मुखबिर से मिली सूचना, बरगी से पुलिस ने दबोचा 
आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक आरडी भारद्वाज द्वारा थाना प्रभारी ओम टी एसपीएस बघेल के नेतृत्व में टीम गठित की गठित टीम के द्वारा अब्दुल महमूद रंगरेज की गिरफ्तारी के लिए मुख्य भरे को लगाया गया। सोमवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह बरगी में छुपा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर अब्दुल महमूद रंगरेज 43 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version