जबलपुर : केंद्रीय सुरक्षा संस्थान के कर्मचारी देंगे धरना, करेंगे किसानों के हित में प्रदर्शन 

मध्यप्रदेश/जबलपुर – देश भर की करीब 41 केंद्रीय सुरक्षा संस्थान के कर्मचारी भी केंद्र सरकार के कृषि बिल विरोध में हैं। लिहाजा हजारों कर्मचारियों ने भारत बंद में किसानों का समर्थन भी किया हैं। जबलपुर की चार केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों के कर्मचारियों ने भी किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया हैं। 
मंगलवार की दोपहर को जबलपुर की चारों सुरक्षा संस्थान के कर्मचारी भोजन काल के समय धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे और किसानों के समर्थन में उतरेंगे।

मालूम हो कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया हैं। किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल और ट्रेड यूनियन हैं। हालांकि किसान नेताओं ने कहा है कि किसी को भी बंद में शामिल होने के लिये बाध्य नहीं किया जाएगा। 

इस से पहले किसानों और सरकार के बीच अभी तक 5 राउंड बातचीत हो चुकी है, लेकिन गतिरोध जारी हैं। अब 9 दिसंबर को सरकार और किसानों के बीच फिर बातचीत होनी हैं। हालांकि किसान संगठनों ने सरकार से कहा है कि जब तक नए कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 

आंदोलनकारी किसानों ने ऐलान किया है कि ‘भारत बंद’ के दौरान पूर्वाह्र 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच वे टोल प्लाजाओं को बंद कर देंगे। वहीं, ‘भारत बंद के दौरान आपातकालीन सेवाओं की अनुमति होगी। 

Exit mobile version