
जबलपुर : ड्रग माफिया ने करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर बना ली थी दुकानें, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर देखें video
जबलपुर पुलिस एवं प्रशासन की नगर निगम के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही
ड्रग माफिया राजेश सोनकर ने एक करोड़ की जमीन पर कब्जा कर तान ली थीं अवैध दुकानें
नशे के कारोबार के 30 आपराधिक मामले हैं दर्ज
50 लाख रुपये की लागत से निर्मित की हुई 4 अवैध दुकानों को किया गया जमींदोज
देखें video – https://fb.watch/2uOULdYWQK/
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
म0प्र0 शासन द्वारा भू-माफिया राशन की काला बाजारी, मिलावटखोरों, भू-माफियाओं/चिटफंड कंपनी के कारोबारियों एवं सूदखोरों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रशासन व पुलिस विभाग को दिये गये हैं, दिये गए निर्देशों के तहत पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा इस प्रकार के माफियाओं की लिस्ट एवं उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण एवं कब्जे की जानकारी तैयार की गई है तथा उनके विरूद्व कार्यवाही की योजना तैयार कर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में रविवार को कलेक्टर जबलपुर कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में थाना बेलबाग अंतर्गत ब्यौहारबाग वन विभाग आफिस के बाजू में रहने वाले राजेश सोनकर पिता श्यामलाल सोनकर उम्र 40 वर्ष के द्वारा तहसील चैक के पास मेन रोड के किनारे शासकीय भूमि लगभग 1000 वर्ग फुट जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये है पर अवैध कब्जा कर नगर निगम कि बिना अनुमति के 4 दुकाने लगभग 50 लाख रुपये की लागत से अवैध रूप से निर्मित की गई थी, को पुलिस एवं प्रशासन तथा नगर निगम की मौजूदगी में जमीदोज किया गया है।
ड्रग माफिया के खिलाफ दर्ज है 30 से अधिक आपराधिक मामले
राजेश सोनकर निवासी ब्यौहारबाग थाना बेलबाग के विरूद्ध थाना बेलबाग में 30 अपराध आवकारी एवं सट्टा आदि के पंजीबद्ध हैं।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
विवाद होने की आशंका को ध्यान मे रखते हुये कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अमित कुमार (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर. डी. भारद्वाज उप पुलिस अधीक्षक सचिन धुर्वे, तहसीलदार स्वाती सूर्या, थाना प्रभारी ओमती एस पी एस बघेल, थाना प्रभारी कोतवाली अनिल गुप्ता, थाना प्रभारी मदन महल नीरज वर्मा, थाना प्रभारी सिविल लाइन उनि धीरज कुमार राज, टूआइसी बेलबाग, चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर, थाना बल के साथ एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी अतिरिक्त बल के साथ तथा अतिक्रमण दस्ता प्रभारी श्री सागर बोरकर नगर निगम के अतिक्रमण अमला के साथ मौजूद थे।