Jabalpur : भ्रष्टाचार की सारी हदें हुईं पार! कागजों पर काम दिखाकर हड़पे गए लाखों रुपए

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश के जबलपुर से भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया हैं। ये मामला जबलपुर जिले की मझौली तहसील की ग्राम पंचायत हरदुआ का हैं। जहां कागजों में काम दिखा कर लाखों रुपए अंदर किया गया हैं। दरअसल, यहां कागजों में खेल मैदान सीसी रोड दिखा कर यहां बड़ा घोटाला किया गया हैं। फर्जी बिल लगाकर कागजों में खेल मैदान सीसी रोड तो दिखाई, लेकिन चबूतरा नगर धरातल पर कुछ नहीं बना हैं। 

बताया जा रहा है कि इसकी शिकायत करीब छह माह पहले अधिकारियों से की गई थी। जिसके बाद अभी सब की पेशियां चल रही हैं। जिला पंचायत में करीब 10 से 12 लाख का घोटाला हुआ हैं। कहा जा रहा है कि मझौली तहसील का हरदुआ पंचायत का ये सबसे बड़ा भ्रष्टाचार हैं। 

मिली भगत से हुआ भ्रष्टाचार 

सरपंच सचिव एवं इंजीनियर राजेश कोठारी की मिली भगत से ये भ्रष्टाचार किया गया हैं। यह भ्रष्टाचार 12 लाख रुपया का किया गया हैं। बताया जा रहा है कि सीओ द्वारा बनाई गई जांच टीम ने जब इसकी जांच की तो पाया कि 12 लाख रुपया का भ्रष्टाचार एवं गबन किया गया हैं, और यह राशि इंजीनियर राजेश कोठार की मिलीभगत से गबन की गई हैं। 

इन कागजों में दिखाया गया काम 

 

 

 

 

Exit mobile version