.jpeg)
- लगातार बढ़ रहा संकमण, प्रशासन के प्रयास नाकाफी हो रहे साबित
जबलपुर।जबलपुर में जहां लगातार कोविड 19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं इससे संक्रमित लोगों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा। मेडिकल कालेज जबलपुर में रविवार को भर्ती दो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में एक पुरूष और एक महिला शामिल है। आज कोरोना के जबलपुर में 103 मामले सामने आए हैं। जो यह बताने के लिए काफी है कि जबलपुर जिले में कोविड 19 का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
शारदा नगर, जबलपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष को खाँसी, बुखार और साँस लेने में तकलीफ़ की वजह से दिनांक 17/08/20 को दोपहर 12.05 बजे मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में कोविड सस्पेक्ट वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती किया गया। मरीज को पहले से दिल की बीमारी थी। उन्हे शुगर और बीपी की बीमारी भी थी। उनकी जांच मे निमोनिया के लक्षण पाये गए। उनका कोरोना का सैंपल 17/08/20 को मेडिकल में भर्ती के समय लिया गया। उनकी रिपोर्ट 18/08/20 को पॉजिटिव आयी थी। लगतार इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं आया। उन्हे वेंटिलेटर पर भी रखा गया था। परंतु डाक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नही जा सका । आज दिनांक 22/08/20 को शाम 6:45 बजे उनकी मृत्यु हो गई। घमापुर, जबलपुर निवासी 74 वर्षीय पुरुष को खाँसी और साँस लेने में तकलीफ़ की वजह से दिनांक 19/08/20 को शाम 06:00 बजे मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में कोविड सस्पेक्ट वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती किया गया। उन्हे बीपी की बीमारी भी थी। उनकी जांच मे निमोनिया के लक्षण पाये गए। उनका कोरोना का सैंपल 20/08/20 को मेडिकल में लिया गया। उनकी रिपोर्ट 21/08/20 को पॉजिटिव आयी थी। लगतार इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं आया। आक्सीजन पर भी रख गया परंतु डाक्टरों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नही जा सका ।दिनांक 21/08/20 को रात 10:20 बजे उनकी मृत्यु हो गई।डिि