जबलपुर : फिर अस्पताल की खिड़की से कोरोना मरीज़ ने किया कूदने का प्रयास, 1 सप्ताह में ये दूसरा मामला

मध्यप्रदेश/जबलपुर – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब कोविद-19 की खिड़की सेे एक मरीज़ बाहर निकल गया। और उसने खिड़की से कूदने का प्रयास किया।

वहीं, मेडिकल परिसर में उपस्थित स्टाफ और अन्य लोगों ने मरीज को ऐसा करते देख उसे वापस अंदर जानें की समझाइश दी।

बता दे कि 1 सप्ताह के भीतर ये दूसरा मामला सामने आया है जब किसी कोरोना मरीज़ ने खिड़की से कूदने का प्रयास किया हो। 

इस से पहले रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज़ ने खुदने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस और चिकित्सकों की समझाईश के बाद मरीज का हदृय परिवर्तन हो गया था और उसने खिड़की से कूदने का अपना फैसला बदल दिया था 

इधर, मेडिकल परिसर में उपस्थित लोगों का कहना है कि कोविड-19 वार्ड में मरीजों की ठीक तरह से देखभाल नहीं की जा रही है, जिसकी वजह से वहां फैली अवस्यवस्था की वजह से मरीज परेशान होकर आए दिन वहां से भागने का प्रयास करते रहते हैं। 

Exit mobile version