जबलपुर : 17 मई तक बढ़ाया गया Corona Curfew… कलेक्टर ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश/जबलपुर – जबलपुर में सीएम शिवराज सिंह की घोषणा के अनुसार अभी तक 7 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इलाज की व्यवस्थाओं और संसाधनों को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में समीक्षा की गई। इसके बाद कर्फ्यू आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
वहीं, शुक्रवार को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने जिले के अंदर कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर 17 मई कर दी। अब कर्फ्यू 17 मई सुबह 6 बजे तक रहेगा। कलेक्टर ने धारा 144 के तहत आदेश जारी कर दिये हैं। कोरोना कर्फ्यू संपूर्ण जिले की राजस्व सीमा में लागू होगा।
इधर, जबलपुर से प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने सीएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जबलपुर में अब जनता कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया हैं।


.jpg)

.jpg)

