सभी खबरें

जबलपुर : कोरोना महामारी के बीच कलेक्टर कर्मवीर शर्मा का बड़ा आदेश, कही ये बात

मध्यप्रदेश/जबलपुर – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में कोरोना का संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। ये चार महानगर ऐसे है जहां कोरोना की रफ्तार बाकी अन्य जिलों से ज़्यादा हैं। इन चारों महानगर में कोरोना की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन लगातार सख्त कदम भी उठा रहा हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी लगातार लोगों से मास्क लगाने पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की मांग कर रहें हैं।

इसी बीच जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने भी जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक मास्क नहीं लगाने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन करने वालों को जुर्माने के साथ-साथ अब कारावास की सजा भी भुगतनी होगी। अस्थाई कारावास के लिए छह स्थान चिन्हित किए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button