सभी खबरें

 जबलपुर : रिश्वत की रकम और चैक लेते ही CBI ने MES सैन्य अधिकारी समेत दो को दबोचा 

 जबलपुर : रिश्वत की रकम और चैक लेते ही CBI ने MES सैन्य अधिकारी समेत दो को दबोचा  

  •   दस लाख का भुगतान क्लीयर करने माँगी थी तीन लाख की रिश्वत
  •  पकड़े गये आरोपियों की सम्पत्ति की भी जाँच करेगी  सीबीआई

 द लोकनीति डेस्क जबलपुर
जबलपुर सीबीआई की टीम ने सदर स्थित मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस एमईएस ऑफिस में छापा मारकर रिश्वत लेते हुए ऑफिस बैरक स्टोर ऑफीसर और स्टोर कीपर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। जानकारों के अनुसार उनके द्वारा फर्नीचर रिपेयरिंग करने वाली फर्म के संचालक प्रकाश शर्मा से दस लाख भुगतान करने के बाद 3 लाख 10 हजार की रिश्वत माँगी थी। इसकी शिकायत सीबीआई से की जाने पर टीम ने छापा मारा था। सूत्रों के अनुसार मेसर्स सत्या एंड संस को एमईएस वेलफेयर इंजीनियरिंग में फर्नीचर रिपेयरिंग का काम मिला था। इस कार्य का दस लाख का भुगतान एमईएस से होना था। इस बिल को पास कराने के लिए ऑफिस बैरक इंचार्ज सुजीत बैठा और स्टोर कीपर जयदीप शुक्ला ने कंपनी संचालक से तीन लाख दस हजार की माँग की थी। संचालक द्वारा इसकी शिकायत सीबीआई से की गयी और सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए रिश्वत की रकम व चैक लेते ही दोनों को दबोच लिया। जानकारों के अनुसार सीबीआई की टीम पकड़े गये आरोपियों की सम्पत्ति की भी जाँच करेगी।

 

चैक में रकम भरते ही दबोचा 
सूत्रों के अनुसार सीबीआई द्वारा शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए भेजा गया था। वहाँ पर संचालक द्वारा 1लाख रुपये नकदी व एक कोरा चैक दिया गया था। कोरे चैक में जयदीप द्वारा दो लाख दस हजार की रकम भरी गयी तभी सीबीआई की टीम पहुँच गयी। सीबीआई टीम को देखते ही दोनें ने भागने का प्रयास किया लेकिन उन्हें दबोच लिया गया।

शिकायत पर हुई कार्रवाई 
 सीबीआई एसपी पीके पांडे ने बताया कि भुगतान के बदले रिश्वत की माँग की जाने की शिकायत कुछ दिन पहले की गयी थी, इसके बाद बातचीत को ट्रेप कराया गया था। उन्होंने इस तरह के मामले में लोगों से आगे आकर शिकायत करने की अपील भी की है ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button