जबलपुर : सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से भड़का प्रेमी, प्रेमिका के बेटे के साथ मिलकर कर दी युवक की हत्या

जबलपुर : सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने से भड़का प्रेमी, प्रेमिका के बेटे के साथ मिलकर कर दी युवक की हत्या
- संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में हुई युवक की अंधी हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
- 14 वर्षीय किशोर सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार दो फरार आरोपियों की तलाश
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
जबलपुर पुलिस ने महज 24 घन्टे के भीतर हुए राहुल कुमार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दोस्तों की अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। राहुल की हत्या करने की मुख्य वजह जो सामने आई है वह काफी चौंकाने वाली है। आरोपियों ने राहुल की हत्या से इस वजह से कर दी थी कि उसने नाबालिक किशोर की मां और उसके प्रेमी की फोटो वायरल कर दी थी।
10 फरवरी को मिली थी राहुल की रक्तरंजित लाश…..
संजीवनी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली की भूलन में नाला एवं रेल्वे पटरी के बीच झाडियों के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुँची तो पाया कि एक अज्ञात लड़का मृत अवस्था मे पड़ा हुआ था, मृतक की शिनाख्त राहुल (19) निवासी बम्बादेवी बल्दी कोरी की दफाई थाना घमापुर के रूप मे की गयी एवं बताया कि मृतक अपने चाचा के साथ इलेक्ट्रीशियन का काम करता था, मंगलवार रात लगभग 9-30 बजे दोस्तों के साथ घर से निकला था उसके बाद से घर नही लौटा था।
हेमंत और महिला की फ़ोटो राहुल ने कर दी थी सोशल मीडिया में वायरल….
शानू दुबे उर्फ हेमंत का देवताल निवासी महिला के घर आना-जाना था, मृतक राहुल भी 14 वर्षिय किशोर का दोस्त था उसका भी आना जाना था, राहुल ने 14 वर्षिय किशोर की माॅ एवं प्रेमी शानू दुबे की एक फोटो वायरल कर दी थी, जिस कारण से 14 वर्षिय किशोर एवं हेमंत दुबे ने अपने दोस्त सुनील ठाकुर, आदित्य कोरी के साथ मिलकर राहुल कोरी की हत्या करने की योजना बनाई और योजना के मुताबिक शानू दुबे के कहने पर मंगलवार को अम्मू साहू एवं 14 वर्षिय किशोर राहुल कोरी को अपने साथ लेकर भूलन रेल्वे ट्रेैक के किनारे झाडियो के पास पहुंचे और शराब पी, अचानक शानू दुबे , सुनील ठाकुर एवं आदित्य कोरी ने राहुल कोरी पर गले, छाती, पेट, कमर, चाकू से कई वार किये जिससे की राहुल कोरी की मृत्यु हो गयी।
गिरफ्तार आरोपी :-
1-अम्मू उर्फ आकाश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 19 वर्ष निवासी तिलहरी फेस 1 गोराबाजार…..
2-सुनील ठाकुर पिता धनीराम ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी तिलहरी फेस 1 गोराबाजार……
3-14 वर्षिय किशोर
फरार आरोपी –
1- हेमेंत उर्फ शानू पिता कृष्णकुमार दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी देवताल गढा,
2- आदि उर्फ आदित्य कोरी पिता दया राम उम्र 19 वर्ष निवासी सेवक किराना के पास घमापुर…..




