जबलपुर : लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में बड़ा हदसा, भर्ती मरीज़ पर गिरा छज्जा, परिजन भी घायल, मचा हड़कंप

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में आगा चौक स्थित लाइफ मेडिसिटी अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक प्राइवेट रुम का छज्जा भरभराकर गिर गया। यह हादसा कमरा नंबर 301 में हुआ, जिसमें एक महिला इलाज के लिए भर्ती थी। वहीं, अचानक ऐसे छज्जा गिर जानें से वहां ड्यूटी कर रहे अस्पताल के कर्मचारी और स्टाफ नर्स सकते में आ गए और भागते हुए उस कमरे में पहुंचे। इसके बाद प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 

बताया जा रहा है कि रानीताल निवासी शुभलता जैन को परिजनों ने न्यूरो की समस्या के चलते रविवार को लाइफ सिटी मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय मरीज को उनके परिजन दवाई दे रहे थे। इसी दौरान रुम का छज्जा पंखा सहित गिर गया। छज्जा गिरते ही दंपती दहशत में आ गए और अपना बचाव किया, हालांकि दोनों को मामूली चोटें लगने की बात बताई जा रही है। 

वहीं, हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल के कर्मचारी सहित डाक्टर पहुंचे, जिन्होने घायलों को तत्काल निकालकर उपचार शुरु किया। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों को अंदर जाने नहीं दिया, जिसके बाद परिजनों ने लार्डगंज पुलिस को घटना की सूचना दे दी। घायल परिजनों की शिकायत पर लार्डगंज पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Exit mobile version