Jabalpur : कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन सार्वजनिक स्थान पर नहीं होंगे

 

जबलपुर। पर्यूषण पर्व को लेकर गुरूवार को दोपहर 2 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में कलेक्टर जबलपुर  भरत यादव (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में एक बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी  संदीप जी.आर. (भा.प्र.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर  अमित कुमार  (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर)  अगम जैन  (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण डाॅ. संजीव उइके तथा एस.डी.एम.  ऋषभ जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा  रोहित काशवानी  (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर  अखिलेश गौर द्वारा ली गयी।
                     बैठक में  सतेन्द्र जैन,  संजय कस्मीर,  रविन्द्र जैन, श्री प्रदीप जैन,  राजेश जैन,  प्रवीण जैन,  गौरव जैन,  शुभम जैन,  सनत कुमार जैन, मुकेश जैन, रवि सिंघई सहित जैन समाज के  गणमान्यजन उपस्थित थे।
                   बैठक में सभी से पर्यूषण पर्व के दौरान क्या कार्यक्रम रहेंगे, के सम्बंध में जानकारी ली गयी एवं विस्तार से चर्चा  करते हुये  सभी को शासन के निर्देशों से अवगत कराते हुये बताया गया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी को ध्यान मे रखते हुये-
1- कोई भी धार्मिक कार्य का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जायेगा।

2- न ही कोई धार्मिक जुलूस या  रैली निकाली जावेगी।

3- मंदिर में  एक समय मे 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होंगे।

4- उपासना स्थलों पर फेस मास्क एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किया जायेगा।

5- सोशल डिस्टैंस का पालन करते हुये त्योहार घरों पर ही मनायें।

Exit mobile version