सभी खबरें

जबलपुर : कोविशिल्ड वैक्सीन के 10 हज़ार डोज अचानक गायब होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के उड़ गए होश, दिल्ली तक हड़कंप

मध्यप्रदेश/जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर से चौका देंने वाला ममला सामने आया है जहां मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल से कोविशिल्ड वैक्सीन (covishield vaccine) के 10 हजार डोज अचानक गायब हो गए। कोरोना वैक्सीन गायब होने की खबर के बाद से संस्करधानी से लेकर राजधानी दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ हैं।

वहीं, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को जब पता चला कि जबलपुर स्थित मैक्स हेल्थ इंस्टीट्यूट ने कोविशिल्ड वैक्सीन के 10 हजार डोज खरीदे है तो उसकी जानकारी के लिए इंस्टीयूट से संपर्क किया पर ताजुब्ब की बात है कि इस नाम का कोई भी अस्पताल जबलपुर में नहीं हैं। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए हैं।

बताया जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन कोविशिल्ड के 10 हजार डोज पुणे से जबलपुर के लिए भेजे गए थे। लेकिन वैक्सीन के ये डोज कहां है, ये न ही जिला प्रशासन को पता है और न ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी कोई जानकारी हैं। 

जानकारी के मुताबिक पुणे स्थित लैब से कोविशिल्ड वैक्सीन के 43 हजार डोज मध्यप्रदेश को दिए गए हैं। जिसमें भोपाल को एक, ग्वालियर को एक, इंदौर को 3 और जबलपुर की एक अस्पताल को दिए गए हैं। लेकिन जिस मैक्स हेल्थ इंस्टीयूट अस्पताल ने 10 हजार वैक्सीन के डोज लिए है, वो जबलपुर में नहीं है। 

जो खबर सामने आई है उसके अनुसार कोविशिल्ड वैक्सीन की 10 हजार डोज को मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल ने खरीदा। वैक्सीन खरीदते समय अस्पताल ने कोविशिल्ड वैक्सीन कंपनी को जानकारी दी कि मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल जबलपुर में है जिसके लिए उन्हें वैक्सीन चाहिए, बताया यह भी जा रहा है कि मैक्स हेल्थ केयर अस्पताल ने 10 हजार डोज के एवज में कंपनी को 60 लाख रुपये का पेमेंट भी किया है।

बहरहाल, अचानक इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन का अचानक गायब हों जाने के बाद से प्रदेश से लेकर दिल्ली तक बवाल मच गया हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button