
Breaking news : गोसलपुर TI ,सचिव की पत्नी निकली corona पॉजिटिव
- पत्नी ,बेटी ,माँ -भाई सहित थाने के 15 लोगो के लिए जाँच सैंपल
- थाना प्रभारी सहित सचिव की पत्नी निकली पॉजिटिव
द लोकनीति डेस्क सिहोरा
गोसलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला पुनः प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को गोसलपुर निवासी एवं गांधीग्राम निवासी दो युवक पॉजिटिव पाए गए थे। उसके बाद शुक्रवार की रात को आईसीएमआर सेंटर से मिली रिपोर्ट में गोसलपुर थाना प्रभारी एवं बेला गांव निवासी दरौली ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव की पत्नी पॉजिटिव पाई गई। पॉजिटिव पाए थाना प्रभारी को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने एवं तेज बुखार होने के कारण लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल आगा चौक में भर्ती कराया गया एवं सचिव की पत्नी को उसके बेला गांव स्थित निजी निवास में स्वास्थ्य विभाग की टीम के डॉक्टर आलोक , सुपरवाइजर इंद्रकुमार उपाध्याय , सीएचओ शहनाज खान , अगर खान द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। बीएमओ डॉ गायकवाड ने बताया की पॉजिटिव मिल रहे व्यक्तियों की कांटेक्ट हिस्ट्री तैयार कर सैंपल लिए जा रहे हैं।
थाने के 15 लोगों के लिए सैंपल : ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दीपक गायकवाड ने बताया कि गोसलपुर टीआई के कोविड-19 पॉजिटिव निकलने के बाद उनके परिवार के पत्नी बेटी मां और भाई के अलावा थाने के 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए लिए गए हैं।