खोजें

क्या धोनी का करियर ख़त्म? जल्द ही धोनी वनडे से संन्यास ले सकते है – रवि शास्त्री

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

क्या धोनी का करियर ख़त्म? जल्द ही धोनी वनडे से संन्यास ले सकते है - रवि शास्त्री

खेल डेस्क – भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अब अटकले तेज़ हो गई हैं। पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद से धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। ऐसे में ये अटकलें अब तेज़ हो गई है कि वो कभी भी संन्यास ले सकते हैं। धोनी के संन्यास को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी बड़ा बयान दिया हैं। 

रवि शास्त्री ने कहा हम दोनों में बातचीत हुई हैं। वो जल्द ही वनडे से संन्यास ले सकते हैं। उन्होंने टेस्ट से तो संन्यास ले लिया हैं। शास्त्री ने कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में बेहतर खेले तो वे टीम इंडिया में वापस आ सकते हैं। धोनी निश्चित रूप से आईपीएल में खेलेंगे। इसके बाद हम देखेंगे कि धोनी का शरीर किस तरह उनका साथ दे रहा हैं। उन्होंने बताया कि वे टी-20 में उपलब्ध रहेंगे।

रवि शास्त्री ने आगे कहा कि ‘मध्यक्रम में चयन के लिए फॉर्म और अनुभव मुख्य फैक्टर होंगे। धोनी, ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक पर फैसला होगा। धोनी 5-6 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। अगर आईपीएल में अच्छा खेलते हैं तो वे दौड़ में शामिल हो जाएंगे।

शास्त्री के बयान के बाद माना जा रहा है कि इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम के साथ होंगे। 

Exit mobile version