सभी खबरें

राम मंदिर चंदा रैली पर पथराव, क्या कांग्रेस है निर्माण के खिलाफ? सोनिया गांधी करें पार्टी की नीति साफ

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन और मंदसौर में राम मंदिर निर्माण के लिए निकाली जा रही चंदा रैली पर पथराव के बाद हिंसा की खबरें निकल कर आई। हिंसा की खबर आते ही प्रदेश में सियासी घमासान शुरू हो गया। जहां इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए तो वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर सवाल खड़े किए। 

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता का कहना है निकाय चुनाव से पहले बीजेपी जानकर माहौल बिगाड़ रही हैं। गुजरात की तरह एमपी में सियासी फायदा लेने के लिए सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश हो रही हैं। यह सुनियोजित षड्यंत्र का हिस्सा हैं। 

वहीं, दूसरी तरफ शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने इसको लेकर कांगेस का जमकर घेराव किया। यहां तक की उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी सवाल किया। विश्वास सारंग ने कहा उज्जैन की हिंसा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पार्टी की नीति साफ करना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या कांग्रेस पार्टी राम मंदिर निर्माण के खिलाफ हैं। 

मंत्री विश्वास सारंग में सख्त लहजे में कहा प्रदेश कि फिजा खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा हैं। जन जागरण के प्रकल्प को छेड़ने वालों को प्रदेश में बख्शा नहीं जाएगा। किसी भी तरह की साजिश को नाकाम किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button