
26 जनवरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी इकबाल सिंह को किया गिरफ्तार, 50 हज़ार रूपए का रखा गया था इनाम
नई दिल्ली :- 26 जनवरी हिंसा मामले में 2 दिन में दूसरी गिरफ्तारी हुई है आज दिल्ली पुलिस ने हिंसा के आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है. बता दें कि इकबाल सिंह पर ₹50000 का इनाम रखा गया था इकबाल को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया गया है.
इससे पहले सोमवार रात 10:30 बजे के करीब लाल किला हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया गया था. दीपू के गिरफ्तारी की जानकारी मंगलवार को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी थी.
कल दीप सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था जिसमें पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी जिसके बाद कोर्ट ने डीप सिद्दू को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है. करीब 15 दिन की फरारी काटने के बाद दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया गया था. दीप सिद्धू से पूछताछ में उसने यह बात कही की खोकर किसानों के साथ जुड़ गया था. इसका किसी भी कट्टरपंथी संगठन से कोई संबंध नहीं है लगातार जांच चल रही है.