आईपीएल/ बेंगलुरु ने टीम का नाम बदला, कोहली बेख़बर, फिर बोले- मदद चाहिए तो बताएं

 

 

खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फोटो और कवर फोटो हटा ली है। टीम ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से फोटो हटा ली हैं और इसकी जानकारी अभी तक कप्तान विराट कोहली को भी नहीं दी गयी है। साथ ही आरसीबी ने अपना नाम भी बदल लिया है और नाम सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स कर दिया है। इस पर कप्तान कोहली ने हैरानी जताई और कहा अगर मदद चाहिए तो बताएं।

इस समय भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं गुरुवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा-

 ‘‘पोस्ट हटा ली गईं और इसके बारे में कप्तान को कोई जानकारी नहीं दी गई। आरसीबी, यदि आपको किसी प्रकार की मदद की जरूरत है, तो मुझे बताएं।’’

आरसीबी और मुथूट फिनकॉर्प के बीच हुआ करार

आरसीबी ने मंगलवार को मुथूट फिनकॉर्प के साथ 3 साल के लिए स्पॉन्सरशिप पर करार किया है। इसके तहत खिलाड़ियों की जर्सी पर सामने की तरफ मुथूट फिनकॉर्प का लोगो लगाया जाएगा। घरेलू मैदान पर भी ये विज्ञापन नजर आएगा। इस करार के अगले दिन आरसीबी का यह फैसला चौंकाने वाला है। सूत्रों की मानें तो टीम में भी आपको कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version