सतना :- रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन कर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु बैठक में दिए गए निर्देश

सतना :- रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन कर श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु बैठक में दिए गए निर्देश
सतना/सैफ़ी खान :- राज्य सरकार ने कुशल, अर्ध कुशल, कारखानों में नियोजित प्रवासी मजदूरों तथा संबल के तहत असंगठित क्षेत्र के स्थानीय मजदूरों को पंजीकृत करने रोजगार सेतु पोर्टल प्रारंभ किया है। रोजगार सेतु पोर्टल पर जिले के वृहद्, मध्यम एवं लघु उद्योग मजदूरों को स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराने अपने उद्यम का पंजीयन और वांछित रिक्तियों की जानकारी इस पोर्टल पर दर्ज करायें। इस आशय के निर्देश बुधवार को कलेक्टर सभागार में सम्पन्न बैठक में दिये गये। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ऋजु बाफना, आयुक्त नगर निगम अमनबीर सिंह बैस, महाप्रबंधक उद्योग केन्द्र आरके सिंह, सहायक श्रमायुक्त बीपी सिंह, जिला रोजगार अधिकारी एके सिंह सहित बडे़ उद्योगों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों के नियोजक उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर कहा कि रोजगार सेतु पोर्टल के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में दक्षता रखने वाले प्रवासी और पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न प्रतिष्ठानों, कारखानों एवं नियोक्ताओं द्वारा यथा योग्य स्थानीय रोजगार मुहैया कराया जायेगा। पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीयन के साथ ही जिले के नियोक्ता संगठन और उद्यम अपना पंजीयन करायेंगे तथा आवश्यकता अनुसार रिक्तियों को प्रदर्शित करेंगे। पोर्टल पर प्रदर्शित रिक्तियों के अनुसार जिले के पंजीकृत श्रमिक अपनी आईडी से संबंधित रोजगार के लिये उद्यम नियोक्ताओं से संपर्क करेंगे।
बैठक में बताया गया कि विभिन्न राज्यों से लौटे जिले के 39680 श्रमिको का सर्वे कर डाटा एकत्र कर लिया गया है। इन श्रमिको का रोजगार सेतु पोर्टल में पंजीयन कराया जाएगा। पंजीयन उपरांत श्रमिको को रोजगार मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे। जिले के 239 नियोजकों द्वारा रोजगार सेतु पोर्टल पर पंजीयन कराया जा चुका है।


.jpeg)

