छिंदवाड़ा:- बर्बरता दिखाने वाले पुलिसकर्मी को किया गया निलंबित

छिंदवाड़ा/गरिमा श्रीवास्तव:- आज छिंदवाड़ा (Chhindwara)में बर्बरता दिखाने वाले पुलिसकर्मी को निलम्बित किया गया, छिन्दवाड़ा SP ने प्रधान आरक्षक कृष्णा डोंगरे(Krishna Dongre) और आरक्षक आशीष को निलंबित किया.
 बता दें कि कल प्राथमिकता के आधार पर इनको लाइन हाजिर किया था. 

 क्या था पूरा मामला:-

लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र के पिपला नारायणवार निवासी एक युवक अत्याधिक नशे की हालत में रहता था। जो नशे की हालत में सड़कों पर अक्सर घूमता था और आने जाने वालों लोगों के साथ अभ्रद व्यवहार करता था। जिसके चलते कुछ दिन पहले पुलिस को इस बात की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे दो पुलिस कर्मियों ने जमकर युवक की पिटाई की। जिसके बाद पुलिस कर्मियों का वीडियो बना लिया गया.

 नाना बार निवासी नानू घटनास्थल पर ही मार से बेहोश हो गया. पुलिस कर्मियों द्वारा नानू को मारा जाने वाला वीडियो एक दुकानदार ने बनाया था जिसके बाद या वीडियो शनिवार को तेजी से वायरल हुआ था. 

Exit mobile version