भाजपा विधायक ने पार्टी से क्यों की थी बगावत, क्या अश्लील वीडियो है वजह??

आयुषी जैन : भोपाल : मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हनी ट्रैप मामले में चालान पेश कर दिया गया है। एसआईटी ने कोर्ट में चालान जमा कर दिया है। इस चालान में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

हम आपको बता दें, मध्यप्रदेश भाजपा के विधायक नारायण त्रिपाठी का भी नाम इसमें मौजूद है। नारायण त्रिपाठी भाजपा से बगावत कर कमलनाथ सरकार के पक्ष में वोटिंग करने के बाद सुर्खियों में आए थे। लेकिन हनीट्रैप मामले में चालान पेश होने के बाद अब नारायण त्रिपाठी के बागी होने को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

हनी ट्रैप मामले की जानकारी भाजपा विधायक को पहले से ही थी??
विंध्य की सियासत में अटकलों का दौर है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि, हनी ट्रैप मामले की जानकारी भाजपा विधायक को पहले से ही थी और इसी कारण उन्होंने खुद को बचाने के लिए कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोटिंग की थी।
गौरतलब है कि जुलाई महीने में भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने अपनी पार्टी से बगावत कर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग की थी। वहीं, अगस्त महीने में हनीट्रैप का मामला सामने आया था। हनीट्रैप में कई बड़े अधिकारियों और नेताओं के नाम भी बताए जा रहे हैं।

लक्ष्मीकांत शर्मा का वीडियो हुआ था वायरल
शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री लक्ष्मी कांत शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें भाजपा नेता श्वेता विजय जैन के साथ दिखाई दिए थे। वीडियो में लक्ष्मीकांत शर्मा अपनी ही पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ हमला बोलते दिखाई दिए थे।

चारु ने पुलिस को बताई सच्चाई
पुलिस ने कोर्ट में जो सैकड़ों पन्नों का चालान पेश किया है, उसमें चारू उर्फ साक्षी भटनागर नाम की एक लड़की का बयान दर्ज है।
चारू के बयान के अनुसार श्वेता विजय जैन ने उसे बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी के फ्लैट पर भेजा था। चारु ने पुलिस को बताया है कि, बिना मेरी जानकारी के इन लोगों ने विधायक के साथ मेरा वीडियो बना लिया था। मेरी पहचान प्रीति सिंह की वजह से श्वेता विजय से हुई थी।
 

Exit mobile version