
भोपाल :मध्यप्रदेश में मासूम भी नहीं है सुरक्षित “दुष्कर्म “
- नानी काली शर्त ,दाढ़ी वाले अंकल ने किया गलत काम
भोपाल / निकिता सिंह : भोपाल शहर के अयोध्या नगर में एक बार फिर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। अभी कुछ महीने पहले ही एक बच्ची की लाश नुकीली वस्तु से खोदकर फेंक दी। इसके बाद पूरे शहर में यह घटना की चर्चा हुई थी। इस घटना को देख सब के रोंगटे खड़े हो गए थे। अयोध्या नगर झुग्गी झोपड़ी के क्षेत्र में रहने वाली 8 साल की मासूम बच्ची ने अपनी नानी के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज की।
शनिवार शाम 5:00 बजे बच्ची ने अपनी नानी के साथ आकर बताया कि काली शर्ट पहन कर एक दाढ़ी वाले अंकल ने नगर निगम के कचरे की डब्बे के किनारे ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया ।
एडिशनल एसपी जोनपुर राजेश सिंह भदोरिया के अनुसार बच्चे की तबीयत खराब थी। उसे तेज बुखार आ रहा था। इसलिए सबसे पहले उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया । संवेदनशील मामला होने की वजह से महिला सब इंस्पेक्टर सुषमा सिंह एवं निशा अहिरवार सहित अयोध्या नगर गोविंदपुरा थाना क्षेत्र पुलिस कर्मियों की 7 टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने बच्ची से एक स्केच तैयार करवाया। और उस स्केच के आधार पर कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अयोध्या नगर ,जेके रोड, मिनाल रेसीडेंसी, अयोध्या बायपास समेत आसपास के इलाके में मौजूद झुग्गी झोपड़ियों में जाकर जांच पड़ताल की ।
सूत्रों के अनुसार रविवार दोपहर 3:00 बजे एक सेक्टर में रहने वाले निवासियों ने पुलिस के द्वारा बताये गए स्केच के अनुसार गुजरात के रहने वाले 32 वर्षीय युवक की पहचान कराई। पुलिस ने पास के बस्ती में रहने वाले आरोपी को पकड़कर गिरफ्तार किया। और बच्ची को बुलाकर उसकी पहचान कराई। पहचान होने के बाद पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया ।
लगातार 24 घंटे तक काम कर पुलिसकर्मियों ने सफलतापूर्वक मामले को निपटाया डीआईजी द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया ।