सभी खबरें

एमपी में महंगाई की मार, 200 यूनिट बिजली जलाने पर बिल में जुड़ेंगे 28 रुपये ज्यादा

  • शिवराज सरकार में महंगी हुई बिजली दर 200 यूनिट जलाने पर देना होगा 28 रूपए ज्यादा 
  •  नई दर लागू होने से विद्युत उपभोक्ताओं को 13 पैसे प्रति यूनिट का होगा नुकसान 

भोपाल/प्रियंक केशरवानी:- देश में महंगाई सातवे आसमान छू रही है इसके साथ ही आम जनता काफी परेशान है. मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में टैक्स सबसे ज्यादा वसूला जाता है पेट्रोल-डीज़ल, गैस के दामों के साथ अब बिजली की दरों में भी बढ़ोतरी हो गई है, मध्य प्रदेश की बिजली कंपनियों ने इस वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2021 के लिए फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) की दर माइनस (-) 7 पैसे प्रति यूनिट निर्धारित की है। 

जबकि इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही 1 जुलाई से 30 सितंबर 2021 तक के लिए एफसीए की दर माइनस (-) 20 पैसे प्रति यूनिट थी. नई दर लागू होने से विद्युत उपभोक्ताओं को 13 पैसे प्रति यूनिट का नुकसान होग. इसके साथ उपभोक्ताओं की जेब पर काफी असर पद सकता है। यदि 100 यूनिट खर्च होता है तो   उन उपभोक्ताओं को  इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. लेकिन, इससे ज्यादा होगा तो बिल भी ज्यादा देना होगा. 200 यूनिट बिजली जलाने पर बिल में 28 रुपये ज्यादा जुड़ेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button