ताज़ा खबरेंमेरा देश

महंगाई की मार : फिर बढ़े CNG के दाम, नई कीमतें आज से लागू, जानें क्या है आपके शहर में इसके दाम

नई दिल्ली : देश में महंगाई की मार लगातार जारी है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज फिर सीएनजी (CNG) के दाम बढ़े है। दिल्ली में अब सीएनजी गैस (CNG Price) 75.61 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज (शनिवार), 21 मई 2022 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

बता दे कि पिछले 6 दिनों के दौरान दूसरी बार सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

इधर, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में CNG 37.84 रूपये प्रति किलोग्राम है। वहीं यूपी के शहर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 78.17 रुपये प्रति किलो हो गई है।

जबकि, गुरुग्राम में सीएनजी का रेट अब 83.94 रुपये किलो हो गया है। उधर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 82.84 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीज़ल की आसमान छूती हुई कीमतों को देखकर लोग CNG की तरफ बढ़ने लगे थे, लेकिन शायद लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसके दामों में भी इज़ाफ़ा होने लगेगा।

बहरहाल, महंगाई की मार झेल रहे देश में एक बार फिर ईंधन की कीमतों में उछाल आने के बाद वाहन चालकों की नींदे उड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button