खोजें

आम आदमी को बड़ा झटका, 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, 5Kg वाले छोटे गैस के दामों में भी हुई बढ़ोतरी

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

नई दिल्ली : महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार सुबह 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए का इजाफा कर दिया है। जबकि, 5kg वाले छोटे घरेलू सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। इसके दाम में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इसकी कीमत में 8.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम की गई है।

जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर के नए रेट

  • दिल्ली: 1053
  • मुंबई: 1053
  • कोलकाता: 1079
  • चेन्नई: 1069
  • लखनऊ: 1091
  • जयपुर: 1057
  • पटना: 1143
  • इंदौर: 1081
  • अहमदाबाद: 1060
  • पुणे: 1056
  • गोरखपुर: 1062
  • भोपाल: 1059
  • आगरा: 1066
Exit mobile version