इंदौर : पुलिसकर्मी थाने में ले रहे आराम की नींद, PCR वैन का चालक भी सोया, CM के निर्देश की उड़ी धज्जियां

- CM Shivraj ने DIG को सुरक्षित इंदौर के लिए दिए थे निर्देश
- रात में दो घंटे अलर्ट मिली पुलिस गुरुवार सुबह सोते मिली
- DIG ने फोर्स बुलाकर लिया था टेस्ट
- दो साल पहले भी हुआ था ऐसा, एसपी ने किया था लाइन अटैच
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर ज़िले के अन्नपूर्णा थाने से एक मामला सामने आया है, जहां गुरुवार सुबह 7 बजे ड्यूटी पर होने के बाद भी पुलिसकर्मी थाने में नींद ले रहे थे। जबकि दूसरी तरफ चौराहे पर अलर्ट रहने वाली पीसीआर वैन का चालक भी आराम की नींद ले रहा था।
दरअसल, इंदौर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डीआईजी को सुरक्षित इंदौर के लिए निर्देश दिए थे। जिसके बाद डीआईजी ने रात में सबको औचक पॉइट देने के बाद अलग-अलग स्थानों पर फोर्स बुलाकर टेस्ट लिया था, लेकिन रात में दो घंटे अलर्ट मिली पुलिस गुरुवार सुबह सोते हुए पाई गई।
बता दे कि शहर में बढ़ रहे अपराधों को लेकर मंगलवार रात डीआईजी ने मीटिंग लेकर थाना प्रभारियों को समझाइश दी थी। ज्ञात हो की ये पहला मौका नहीं है जब ऐसा कुछ देखने को मिला हो, दो साल पहले भी तत्कालीन एसपी ने तीन थानों का दौरा किया था। जिसमें पुलिसकर्मियों के सोने पर उन्हें लाइन अटैच कर दिया था।



.jpg)
