इंदौर पुलिस ने शुरु किया सुरक्षा चक्र अभियान,50 हजार महिलाएं-बेटियां होंगी जागरुक

इंदौर पुलिस ने शुरु किया सुरक्षा चक्र अभियान,50 हजार महिलाएं-बेटियां होंगी जागरुक

इंदौर/ शहर में महिला सुरक्षा को लेकर इंदौर पुलिस ने एक अभियान की शुरुआत की है जिसका नाम रखा गया है सुरक्षा चक्र अभियान.बता दें कि इस चक्र के तहत शहर की 50 हज़ार महिलाओं और बच्चियों को जागरुक करने का काम किया जा रहा है इसी कड़ी में एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र बुधवार से महिला सुरक्षा चक्र अभियान शुरू कर रही हैं। इसमें पुलिस 50 हजार महिलाओं-बच्चियों को आत्मरक्षा, हाईजिन, डाइट और साइबर अपराधों के प्रति सजग करेगी। इसके लिए स्कूलों में पांच-पांच दिन की वर्कशॉप होगी। एसएसपी मिश्र के मुताबिक, इस शेड्यूल को एएसपी प्रशांत चौबे के निर्देशन में तैयार किया है। वो महिलाओं व युवतियों को आत्मरक्षा के लिए जरूरी मनोविज्ञान समझाएंगे और साइबर अवेयरनेस के लिए ट्रेंड करेंगे। इतना ही नही आरआई ग्रुप के मेंबर्स मार्शल आर्ट, दुष्कर्म व ज्यादती से निपटने के लिए भी युवतियों को जागरूक करेंगे। स्कूली बच्चियों को गुड टच, बेड टच की जानकारी भी दी जाएगी। अभियान की शुरुआत बुधवार सुबह 11.30 बजे राऊ स्थित उमियाधाम स्कूल में होगी।

साइबर सुरक्षा डेस्क खोलने की तैयारी

एसएसपी का कहना है कि शहर में साइबर संबंधी अपराधों के मामले में पीड़ितों के परेशान होने की शिकायतें आ रही हैं। इसको देखते हुए अब 20 थानों में साइबर हेल्प डेस्क खोलने का फैसला किया है।

 

 

 

Exit mobile version