Indore : अब टीआई की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, थाना स्टॉफ में मचा हड़कंप, किया जाएगा सबको क्वारेंटाइन

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर बना हुआ हैं। यहां आए दिन नए नए केस सामने आ रहे हैं। अब शहर के खजराना थाना के टीआई के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उनकी जांच हुई थी जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आई, और वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 

बता दे कि ये टीआई पूरी एहतियात रखते थे इसके बावजूद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आना सबको हैरान कर रही हैं। अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे स्टाफ को क्वारेंटाइन किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, खजराना टीआई बीते 2 सप्ताह से भी अधिक समय से अपने घर भी नहीं जा रहे थे। 

बताते चलें कि इस से पहले शहर के जूनि इंदौर थाना प्रभारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। 

 

Exit mobile version