खोजें

इंदौर : अब अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए RTO के अधिकारी-कर्मचारी, कामकाज प्रभावित

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

इंदौर : अब अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गए RTO के अधिकारी-कर्मचारी, कामकाज प्रभावित

मध्यप्रदेश/इंदौर : परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गुरुवार को एक दिन की प्रदेशव्यापी हड़ताल पर चले गए हैं, इस कारण ड्राइविंग लाइसेंस, रिन्युअल, परमिट सहित कई कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। परिवहन अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग, पक्के या रिन्युअल) के अपॉइंटमेंट हैं, उनके लाइसेंस अब 30 जुलाई को बनेंगे।

मप्र परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन के अध्यक्ष जितेंद्रसिंह रघुवंशी ने कहा अधिकारी-कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, महंगाई भत्ते, पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर संगठन ने लगातार मांग की, लेकिन इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इसलिए अधिकारी-कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर हैं।

इन मांगों को लेकर करेंगे हड़ताल

  • लिपिक वर्ग के कर्मचारियों के ड्रेस कोड संबंधी मांग
  • वेतन की विसंगति को समय-सीमा में दूर किया जाए।
  • अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति, महंगाई भत्ते सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
  • न्यायाधीश (संरक्षण) 1985 के तहत संरक्षण प्रदान किया जाए
  • सामान्य प्रशासन, वित्त विभाग के समान परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी पांच साल बाद स्वत: प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभ दिया जाए।
  • परिवहन उप निरीक्षकों की विभागीय परीक्षा आयोजित की जाए।
  • अधिकारी-कर्मचारियों को पदनाम परिवर्तन संबंधी मांग।
     
Exit mobile version