इंदौर के चंदननगर में पुलिस टीम पर हमला, पुलिस टीम ने किया आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार

इंदौर / गरिमा श्रीवास्तव:- इंदौर के चंदन नगर में अब पुलिस टीम पर लोगों द्वारा हमला किया गया है. पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि इंदौर के चंदन नगर में लोग भारी संख्या में बाहर घूम रहे हैं. उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और लोगों को घर में अंदर रहने की समझाइश दी जिसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया.

 पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है. इससे पूर्व में भी टाट पट्टी बाखल में स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला हुआ था. चंदन नगर के लोगों ने भी पुलिसकर्मियों पर भारी मात्रा में पथराव किया. 

Exit mobile version