इंदौर : आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, 6 दिनों के लिए खोला जाएगा पूरा शहर

मध्यप्रदेश/इंदौर – मंगलवार रात इंदौर शहरवासियों और व्यापारियों के लिये एक बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। दरअसल, मंगलवार रात प्रशासन, पुलिस और भाजपा नेताओं की एक बैठक हुई। ये बैठक अगमनी त्यौहार ईद और राखी को देखते हर बाज़ार खोलने को लेकर थी। 

इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि 30 जुलाई से 4 अगस्त तक त्योहारों के मद्देनजर समूचे शहर को खोला जाएगा। यानी अब इंदौर शहर 6 दिनों के लिए खोला जा रहा हैं। 

इस निर्णय पर इंदौर कलेक्टर जल्द ही औपचारिक आदेश जारी करेंगे। 

हालांकि, इस दौरान शहरवासियों और व्यापारियों को कोरोना के सारे नियमों का पालन करना ज़रूरी होगा। यदि नियमों का पालन नही किया तो पुनः प्रशासन पुरानी पाबंदियों के साथ बाजार खोलने की अनुमति के लिए बाध्य रहेगा। 

 

Exit mobile version