इंदौर गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, कारोबारी पीड़िता को अश्लील फिल्में दिखाकर कराता था न्यूड डांस

इंदौर गैंगरेप मामले में बड़ा खुलासा, कारोबारी पीड़िता को अश्लील फिल्में दिखाकर कराता था न्यूड डांस
इंदौर:- एक तरफ जहां देश में मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा महिला हेतु को बढ़ावा दिया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के साथ अत्याचार उत्पीड़न आज भी कम नहीं हुए हैं. छत्तीसगढ़ के रायपुर की 32 वर्षीय शिक्षिका से शादी के बाद इंदौर के कारोबारी राजेश विश्वकर्मा ने सारी हदें पार कर दी. मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से पहले इनकी शादी तय हुई. राजेश ने शादी के लिए ऑफर किया उसने अपने प्रोफाइल में जन्म 1985 लिखा था जबकि असल में उसका जन्म और साल 1974 का है.उसने खुद की सालाना आय ₹10000000 होना बताई थी.
शिक्षिका ने जानकारी दी कि शादी के बाद बिल्डर उसे पहले होटल लेकर आए इसके 4 दिन बाद मांगलिया स्थित अपने युवराज फॉर्म हाउस ले गया और यहां उससे कई महीने बंधक बनाए रखा वहां पार्टियां होती तो राजेश दोस्तों के सामने न्यूड डांस करवाता था और बाद में सभी मिलकर दुष्कर्म करते थे.
अश्लील फिल्मों की तरह ही अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक संबंध बनाने के लिये मजबूर किया जाता. पीड़िता ने जब पुलिस को दरिंदगी की कहानी बताई तो पुलिसकर्मी भी सिहर उठे.
आरोपी पीड़िता को टॉर्चर करता था. कभी उसे सिगरेट से जलाता तो कभी मारता तो कभी काटता था. न्यूड डांस के बाद चारों आरोपी बारी बारी से पीड़िता के साथ रेप करते. कई बार सभी आरोपी एक साथ उस पर टूट पड़ते. युवती किसी को शिकायत नहीं कर सके इस वजह से आरोपियों ने उसके न्यूड डांस के फोटो वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिये थे
पीड़िता के पास मोबाइल फोन नहीं था कई बार फॉर्म हाउस पर नौकर कपड़े छुपा लिया करता था और जब राजेश नहीं होता तो वह भी पीड़िता के साथ संबंध बनाया करता था.
पीड़िता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी बिल्डर राजेश विश्वकर्मा उसके साथी विवेक, विपिन और अंकेश को गिरफ्तार कर लिया है. सांवेर सीएसपी पंकज दीक्षित के मुताबिक मामले में विस्तृत जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी


.jpeg)

