सभी खबरें

 मध्यप्रदेश/ CAA विरोध के आंदोलन में दिग्विजय सिंह ने कहा- 1947 से लेकर अब तक 85 लाख हिन्दुओं को नागरिकता मिली 

 

  • CAA के विरोध में दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे
  • आंदोलन में सिंह ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाये  

इंदौर: रविवार रात को दिग्विजय सिंह इंदौर पहुंचे और जो पिछले 32 दिनों से इंदौर के बड़वाली चौकी क्षेत्र में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। उसमें सिंह ने कहा कि 1947 से लेकर 2019 तक लगभग 1 करोड़ लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई है जिसमें से 85 लाख हिंदू थे।

दिग्विजय ने कहा नागरिकता देने का कानून जब पहले से बना हुआ है तो नया नियम लाने की क्या जरुरत है। नए कानून में जो धर्म के आधार पर नागरिकता प्रदान करने की बात कही गई है उस पर मुझे आपत्ति है। साल 1947 से लेकर साल 2019 तक लगभग 1 करोड़ लोगों को भारत सरकार नागरिकता दे चुकी है। किसी को आपत्ति नहीं थी। सभी धर्मों के लोगों को समान नागरिकता मिली। जो कानून या नियम बना हुआ है उसी के आधार पर। हमारी आपत्ति सीएए से यही है कि सरकार ने धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश की है। हमारा तो इतिहास है मैं स्वयं जब मप्र का सीएम था तो हजारों लोगों को नागरिकता दी गई थी।

यह किसी पार्टी विशेष का नहीं बल्कि देश का आंदोलन है

सिंह ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि सीएए का विरोध किसी पार्टी का आंदोलन नहीं बल्कि देश का आंदोलन है। और देश धर्म के आधार पर नागरिकता देने के फैसले का विरोध करता है। हमारा लोकतान्त्रिक देश किसी भी हाल में सीएए, एनआरसी, एनपीआर को स्वीकार नहीं कर सकता। इसे सरकार को वापस लेना ही होगा। नए एनपीआर में पिताजी कहां पैदा हुए माताजी कहां पैदा हुई यह पूछना जरुरी है क्या ? मतलब साफ है कि सरकार की मंशा कुछ और है। इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार क्लियर है सरकार किसी हालत में एनपीआर का वह हिस्सा जिसमे ऐसी जानकारी हमसे मांगी जा रही है जो हम लोगों के पास नहीं है उसके लिए बाध्य नहीं करेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button